नाबालिग के साथ बनाया संबंध,गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप में दो को जेल
लावालौंग- थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने और कथित रूप से गर्भपात की दवा खिलाने का मामला सामने आया है।इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार,मंगलवार को नाबालिग पीड़िता ने लावालौंग थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाया था,जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।इसके बाद युवक ने अपने ही मित्र के माध्यम से उसे गर्भपात की दवा खिलवाई।दवा खाने के बाद पीड़िता को लगातार तेज ब्लीडिंग होने लगी।इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा ले गए।पुलिस के अनुसार,मामले में नामजद आरोपी दुष्कर्म करने वाला युवक नाबालिग है।उसे किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत बाल सुधार गृह भेजा गया है,जबकि दवा खिलाने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
रिपोर्टर मो0 साजिद

No Previous Comments found.