एसएसबी 35वीं वाहिनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक

चतरा : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मॉडल स्कूल परिसर में बुधवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं वाहिनी की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समानता के प्रति समाज को जागरूक करना था।एसएसबी जवानों के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार किया गया।इसका नेतृत्व सहायक कमांडेंट सामान्य प्रकाश चंद्र दास ने किया। इस दौरान एसएसबी के 18 अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।बेटियों को मिले समान अवसर कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र दास ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटा और बेटी दोनों समान हैं। बेटियों को भी शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। आज बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और सेना समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने समाज से बेटा-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करने और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने की अपील की।पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम के दौरान एसएसबी जवानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। जवानों ने बच्चों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.