पूर्णाडीह में 17 वर्षीय युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस गुरुवार से लापता थी प्रियंका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
लावालौंग : थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव के समीप सिंदूरटांड़ में शुक्रवार को 15 वर्षीय प्रियंका कुमारी का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका पूर्णाडीह निवासी पिंटू गंझू की नाबालिग पुत्री थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया। मृतका के पिता पिंटू गंझू के अनुसार, प्रियंका गुरुवार की दोपहर घर के पीछे मकई काट रही थी। शाम हो जाने पर दिखाई नहीं दी, सोचा कि कही आसपास होगी। शुक्रवार सुबह वह घर में नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सिंदूरटांड़ में उसका शव मिलने की जानकारी मिली। वहीं, ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवती गुरुवार दोपहर से ही घर से लापता थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्राप्त शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : मो0 साजिद

No Previous Comments found.