महमूद खान की बहन की शादी में जुटे गणमान्य लोग,युवा समाजसेवी रंजन कुमार सागर समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं

लावालौंग - प्रखंड के उपप्रमुख महमूद खान की बहन के विवाह समारोह में उत्साह और खुशियों का माहौल देखने को मिला। कोची के लावालौंग में आयोजित इस समारोह में बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता, मुकेश कुमार यादव, अंशु कुमार यादव, आशीष कुमार यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में पहुंचे । अतिथियों ने नवदंपती को वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। विवाह समारोह में सामाजिक मेल-मिलाप और आपसी सौहार्द की खूबसूरत मिसाल पेश की। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की मौजूदगी से आयोजन का माहौल खुशनुमा बना रहा। और इस समारोह में शामिल लोगों ने नवदंपती के सुखमय, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

रिपोर्टर - मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.