लावालौंग में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हथियार बरामद

लावालौंग :  थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एसएसबी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को करीब 12 बजे पुलिस और एसएसबी के जवानों ने ग्राम हाहे के पास अभियान चलाया। इस दौरान एक भराठी बंदूक समेत तीन सामान बरामद किए गए। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में छिपाकर रखे गए हथियार की सूचना मिली थी।इसके बाद पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक भराठी बंदूक,बारूद और लोहे का छर्रा बरामद किया गया।इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या 84/26, दिनांक 04.11.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद हथियार और अन्य सामान के संबंध में जांच कर रही है।साथ ही अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

अभियान में एसएसबी के सहायक कमांडेंट रवींद्र टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस केंद्र चतरा की टीम तथा डी/35 बटालियन एसएसबी के जवान शामिल थे। संयुक्त अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.