एनडीपीएस के 6 फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार आत्मसमर्पण का निर्देश

चतरा : मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ चतरा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के सिरम बरैनी, कदले और पटेर गांव में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तीन अलग-अलग मामलों में कुल छह प्राथमिकी अभियुक्तों के घर विधिवत इश्तेहार चिपकाया।

पुलिस के अनुसार, सदर थाना कांड संख्या 117/2024, 313/2021 और 379/2024 के आरोपियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। इनमें संजय यादव उर्फ टुनी यादव, लालू गंझू, परमेश्वर गंझू, किशोरी गंझू और बिनोद कुमार शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले वारंट का तामिला कराया गया था और न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध भी किया गया था। इसके बावजूद आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बाद माननीय न्यायालय, चतरा द्वारा जारी आदेश के आलोक में पुलिस ने उनके घरों पर स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में इश्तेहार चिपकाया।

इस दौरान आरोपियों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया। पूरी कार्रवाई एनडीपीएस थाना प्रभारी पु0 अ0 नि0 शमी अंसारी के नेतृत्व में सदर थाना के सशस्त्र बल और चौकीदार की मौजूदगी में की गई चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों के विरुद्ध आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : लक्की 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.