रबी कार्यशाला में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी, मिट्टी जांच और वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर

लावालौंग : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंधनिया पंचायत भवन में गुरुवार को झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन बीडीओ की उपस्थिति में किया गया। कृषि विभाग, चतरा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विपिन भारती एवं बीपीओ राजेश पासवान की उपस्थिति में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यशाला में अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार, मिट्टी की जांच, उन्नत बीजों के चयन तथा मौसम के अनुकूल खेती करने के तरीकों से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि खेती शुरू करने से पहले मिट्टी की जांच कराना बेहद जरूरी है। इससे मिट्टी की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों की जानकारी मिलती है और उसी के अनुरूप खाद एवं उर्वरक का इस्तेमाल किया जा सकता है।मौके पर किसानों को कृषि की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आमदनी में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बदलते मौसम के दौर में पारंपरिक खेती के साथ वैज्ञानिक तकनीक अपनाना समय की मांग है। इससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।इस अवसर पर बीटीएम बीरेंद्र प्रसाद, एटीएम चंद्रभूषण, कृषक मित्र सहित प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.