अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लावालौंग पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

लावालौंग : थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत पारामातु एवं कटिया से अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ा गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लावालौंग थाना परिसर लाया। वहीं, मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी, चतरा को पत्राचार किया जा रहा है।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू परिवहन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.