एक दिवसीय हेल्थ केयर के विद्यार्थियों ने किया डेंटल क्लिनिक का शैक्षणिक भ्रमण
लावालौंग - प्रखंड में स्थित पीएमश्री स्कूल में अध्ययनरत वोकेशनल कोर्स के तहत हेल्थ केयर के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण (इंडस्ट्रियल विजिट) के क्रम में हजारीबाग स्थित एक डेंटल क्लिनिक का शैक्षणिक भ्रमण किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने दंत चिकित्सा से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं,आधुनिक उपकरणों के उपयोग और मरीजों की देखभाल के तरीकों की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण पर जाने से पहले शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भ्रमण का नेतृत्व हेल्थ केयर इंस्ट्रक्टर राजेश साव ने किया।उनके साथ शिक्षक सुमंत कुमार,कैलाश उरांव और रीना कुमारी भी मौजूद रहीं।
डेंटल क्लिनिक में चिकित्सकीय गतिविधियों को नजदीक से देखकर विद्यार्थियों ने दांतों की जांच,उपचार में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और मरीजों की देखभाल की प्रक्रिया को समझा।इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था,ताकि वे हेल्थ केयर क्षेत्र की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझ सकें।मौके पर प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार पासवान, शिक्षक मो इमरान,राजेश महतो,राजेश साहू,विवेक कुमार,श्यामजीत यादव, अखिलेश प्रताप सिंह,मो सफीक अंसारी,दयानंद सिंह, जमशेद अंसारी,सुनील कुमार, सेखु सलीम,अशोक ठाकुर, लेखपाल कपिल देव पासवान, महेश चौधरी,उत्कर्ष गुप्ता, संजीत कुमार दास,रविंद्र कुमार वर्मा,हेल्थ केयर इंस्ट्रक्टर राजेश साव,शिक्षक सुमंत कुमार, कैलाश उरांव और रीना कुमारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर - मो0 साजिद

No Previous Comments found.