30 नवंबर को हंटरगंज में झामुमो युवा मोर्चा एवं व्यवसाय मोर्चा की अहम बैठक,

चतरा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा एवं व्यवसाय मोर्चा के द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से 30 नवंबर (सोमवार) को हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 1 बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतों से युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। झामुमो व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तरीय कमेटी का विस्तार करना और संगठन में नए एवं ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी देना है। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए युवाओं एवं व्यवसाय वर्ग के लोगों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में युवा मोर्चा एवं व्यवसाय वर्ग के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कमेटी विस्तार के बाद संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने हंटरगंज प्रखंड के सभी पंचायतों के झामुमो युवा मोर्चा एवं व्यवसाय मोर्चा के कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। साथ ही मुख्य संगठन (मेन विंग) के सभी पदाधिकारियों से भी बैठक में उपस्थित होकर युवा एवं व्यवसाय वर्ग के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.