बीडीओ सह सीओ और थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

 श्रद्धालुओं की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति मे बख्शा नहीं जएगा:  प्रखण्ड प्रशासन। 

लावालौंग:-प्रखण्ड  प्रशासन की ओर से  दुर्गापूजा में शान्ति एंव सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की संदेश के साथ प्रखण्ड मुख्यालय स्थित तथा कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व बीडीओ सह सीओ अमित कुमार और थाना प्रभारी नन्दन कुमार सिंह  ने संयुक्त रूप से की।  थाना परिषर से बाजार टांड़, मैन  चौक, मेन रोड  होते हुए नीम चौक  से वापस थाना पहुंची।

      इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य  शांति एंव सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ दुर्गापूजा मानाने की है। श्रद्धालुओं की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति मे बख्शा नहीं जएगा। सुरक्षा के लिए प्रशासन एंव पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे। दुर्गापूजा के अवसर पर अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों पर प्रशासन एंव पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। मनचलों के अतिरिक्त अन्य लोगों पर नज़र बनाए रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस जवानों को तैनाती किया जाएगा। उक्त  बातें फ्लैग मार्च की संयुक्त नेतृत्व ने  कही गई। इस मार्च में एस० आई० भोला नाथ प्रमाणित, एस० आई० भोला साव, ए.एस.आई. भोलानाथ राम, घनश्याम सिंह, सूरज कुमार के साथ साथ दर्जनों जवानों ने भाग लिया।

रिपोर्टर- मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.