सिमरिया का बेटा आर्यन खूब धूम मचा रहा छठ गीतों पर धूम

चतरा : सिमरिया का बेटा युवा कलाकार आर्यन कुमार के छठ गीत इन दिनों खूब धूम मचा रहे हैं। आर्यन बानासाड़ी गांव के पत्रकार विष्णु प्रसाद के पुत्र हैं। आर्यन एक उत्कृष्ट गायक और अभिनेता हैं। उन्होंने छठ गीत का एक एल्बम लॉन्च किया है जिसके गीत संगीत को उन्होंने खुद कंपोज किया है। आर्यन ने इसके अभिनय में भी योगदान दिया है। उनके इस एलबम को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके गीतों पर सोशल मीडिया में भी खूब वाहवाही मिल रही है। एल्बम में भोजपुरी तथा स्थानीय भाषा में छठ के आधा दर्जन से अधिक गीत हैं। सभी गीत सुमधुर और भक्ति भाव से परिपूर्ण है। गीतों के फिल्मांकन में भी बेहतरीन काम किया गया है। सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार प्रियदर्शी ने आर्यन के एल्बम को सराहा और इस युवा कलाकार को भरपूर प्रशंसा तथा प्यार देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव से इतनी बड़ी प्रतिभा का उभरना बड़ी बात है। इसे हर हाल में पहचान मिलना चाहिए। आर्यन ने बताया कि बचपन से ही उनकी रुचि गीत संगीत से थी। उन्होंने रांची में रहकर संगीत की विधिवत शिक्षा ली। कई बड़े कार्यक्रमों का हिस्सा बने और पुरस्कृत हुए। इस बार उन्होंने काफी परिश्रम कर छठ गीतों का एक एल्बम लॉन्च किया है। उन्हें आशा है कि इस एल्बम से उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगी।
रिपोर्टर : लक्की
No Previous Comments found.