औरंगाबाद जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव: दस में से नौ अपीलें स्वीकृत

छत्रपती संभाजीनगर : जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में गत सप्ताह पूर्व मंत्री तथा विधायक अब्दुल सत्तार के बेटे समीर सत्तार, कन्नड़ से विधायक संजना जाधव, गंगापुर की पूर्व नगराध्यक्ष सुवर्णा जाधव, रितेश मुनोत और नौ अन्य लोगों को किन्ही कारणो से अपात्र घोषित कर दिया था. जिन्हें दोबारा अपील करने के बाद संभागीय संयुक्त रजिस्ट्रार संतोष बिदवई ने  शुक्रवार (20) को वैध घोषित कर दिया। इंदुमती डोनगांवकर की अपील खारिज कर दी गई है। इस फैसले से जिला बैंक चुनावों में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

जिला बैंक के संचालकों के 21 पदों के चुनाव के लिए 154 उम्मीदवारों ने 214 आवेदन दाखिल किए थे। व्यक्तिगत शेयरधारक निर्वाचन क्षेत्र से आए एकमात्र आवेदन सहित 45 लोगों के आवेदन जांच के दौरान खारिज कर दिए गए। समीर सत्तार और विधायक संजना जाधव भी इनमें शामिल थे। दस लोगों ने संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष आवेदन खारिज करने के जिला उप रजिस्ट्रार के फैसले को चुनौती दी थी।
हालांकि, उनकी अपील स्वीकार कर ली गई और आवेदन बरकरार रखा गया है। प्रणित पाटिल, सुवर्णा जाधव, मनोज राठौड़, रितेश मुनोट, प्रदीप शिंदे और मनोज देशमुख की अपीलें भी स्वीकार कर ली गईं। गंगापुर तहसील निर्वाचन क्षेत्र से इंदुमती डोंनगांवकर का आवेदन रद्द करने का निर्णय बरकरार रखा गया है। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 23 जून को है, जिसके बाद चुनाव स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
रिपोर्टर : फिरोजखान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.