सुहास शिरसाठ औरंगाबाद-जालना निर्वाचन क्षेत्र से विधानपरिषद चुनाव जीते
छत्रपति संभाजीनगर : मराठवाडा क्षेत्र के औरंगाबाद- जालना से विधानपरिषद चुनावों में महायुति का झंडा फहराया हैं,भाजपा के सुहास शिरसाठने औरंगाबाद -जालना विधानपरिषद से चुनाव जीत लिया हैं । उन्हें कुल 454 वोट मिले। इस चुनाव में शिवसेना के ठाकरे गुट के गणेश लोखंडे को केवल 135 वोटही प्राप्त हुए हैं जिसके चलते उन्हे पराजय का सामना करना पडा।
स्वतंत्र उम्मीदवार इसाक सांडू खान को 35 वोट मिले। फूलंब्री क्षेत्र में सुहास शिरसाठ ओबीसी समुदाय से संबंध रखते हैं। अभी तक स्थानीय चुनाव तक ही वे सीमित थे लेकिन अब भविष्य में वह ओबीसी समुदाय के लिए राज्य की राजनीती में अपना मकाम बनाने में कारगर हो सकते हैं. सुहास सिरसाठ के रूप में फुलंब्री को पहली बार विधानपरिषद पर विधायक बनने का मौका मिला हैं.
विधानसभा चुनाव में 637 मतदाताओं में से 630 ने अपना वोट डाला। वोटों की गिनती सुबह शुरू हुई। 630 लोगों ने मतदान किया था। पांच वोट कम होने पर 313 वोट पाने वाले उम्मीदवार विजेता होते। लेकिन अंत में सुहास शिरसाठ विजयी हुए।
सुहास शिरसाठ को विधानपरिषद में जीत मिलते ही कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
स्थानीय राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर आई है। फूलंब्री नगर पंचायत के पूर्व नगराध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुहास शिरसाठ को विधानपरिषद चुनाव में औरंगाबाद-जालना स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से जीत मिलते ही से फूलंब्री समेत पूरे जिले में जीत का जश्न का माहौल है।
प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।
शिरसाठ के जीत की खबर परिसर में फैलते ही उनके समर्थकों और प्रशंसकों ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्टर और स्टेटस पोस्ट करके उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। "
शिरसाठ का राजनीतिक सफर
फुलंब्री नगर पंचायत में सुहास शिरसाठने नगराध्यक्ष के रूप में शहर के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है। इसके बाद, भाजपा के जिला अध्यक्ष और जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक के रूप में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की संगठनात्मक संरचना को मजबूत किया। एक आम कार्यकर्ता से विधान परिषद के सीधे उम्मीदवार बनने तक का उनका सफर स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए बेहद प्रेरणादायक माना जाता है। सुहास शिरसाठ जमीनी स्तर के नेता हैं। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाया है। पार्टी ने उनकी निष्ठा और कार्यों का सम्मान करते हुए उन्हें यह उम्मीदवारी दी थी जिस पर खरा उतरते हुए उन्होने । ऐतिहासिक बहुमत से जीत हासील की है। इस जीत के चलते औरंगाबाद और जालना जिलों के स्थानीय निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी आई है और भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
रिपोर्टर : फिरोज खान
No Previous Comments found.