मनेंद्रगढ़ शासकीय सिविल अस्पताल में अगस्त में 615 मरीज भर्ती 268 डॉग बाइट के मामले

मनेन्द्रगढ़ - मनेन्द्रगढ़ स्थित 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में अगस्त 2026 के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आंकड़े सामने आए हैं। अस्पताल की अगस्त माह की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान कुल 615 मरीजों को इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (IPD) में भर्ती कर उपचार दिया गया। रिपोर्ट में विभिन्न बीमारियों, दुर्घटनाओं और आपातकालीन मामलों से जुड़े आंकड़े भी दर्ज किए गए हैं। 

अस्पताल में दर्ज आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में 143 एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) तथा 119 पीएनसी (प्रसव पश्चात देखभाल) से जुड़े मामले सामने आए। इसके अलावा 21 एनीमिया, 32 सड़क दुर्घटना (RTA), 71 बुखार, 18 D.V.D, 14 L.S.C.S तथा 91 N.D. के मामले रिपोर्ट में दर्ज हैं। 

डॉग बाइट के 268 मामले
अगस्त माह की रिपोर्ट में सबसे उल्लेखनीय आंकड़ा डॉग बाइट के 268 मामलों का है। इसके अलावा 17 स्नेक बाइट, 10 पॉइजनिंग, 2 भालू/फॉक्स बाइट, 1 बर्न, 1 हैंगिंग, 1 डूबने, 10 पीलिया, 3 CKD और 3 CVA के मामले भी दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट में स्टिल बर्थ और I.U.F.D. के मामले शून्य दर्ज किए गए हैं। वहीं अगस्त में 21 मौतों का आंकड़ा भी रिपोर्ट में दर्ज है। 

मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक मरीज
अस्पताल के विभागवार आंकड़ों में मेडिसिन विभाग में 378 मरीज, OBG एवं GYNE में 164, पीडिया में 70, सर्जरी में 29, ऑर्थोपेडिक में 20, आई विभाग में 20, साइको विभाग में 10 तथा ENT में 5 मरीज दर्ज किए गए हैं। 
अस्पताल की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि अगस्त माह के दौरान सामान्य बीमारियों के साथ-साथ सड़क दुर्घटना, सर्पदंश, विषाक्तता, पशु काटने तथा विभिन्न गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े मरीज भी अस्पताल पहुंचे। वहीं बड़ी संख्या में मरीजों को उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया। डॉग बाइट के 268 मामलों का आंकड़ा विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करता है, जो क्षेत्र में आवारा कुत्तों और एंटी-रेबीज उपचार की जरूरत को लेकर भी गंभीर चिंता का विषय है।

रिपोर्टर - मुस्ताक कुरैशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.