मेरठ में जाट समाज एकजुट: चौधरी साहब पर टिप्पणी के खिलाफ सख्त रुख, रणनीति तैयार
मेरठ में वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर जाट समाज के प्रमुख नेताओं ने सामाजिक एकता और सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान चौधरी अमन सिंह ने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है, लेकिन कुछ राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों की वह कड़ी निंदा करते हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और सामाजिक कार्यक्रमों में राजनीतिक कटाक्ष करना समाज हित में नहीं है और जाट समाज इस तरह की बयानबाजी की भर्त्सना करता है।
चौधरी अमन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि वे एक ऐसे किसान नेता थे, जिन्हें आज भी सर्वसमाज आदर और सम्मान के साथ याद करता है। उनके बारे में किसी भी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें जाट समाज को बांटकर कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, ऐसे में समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
बताया गया कि जल्द ही जाट समाज के सभी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें समाज की एकता और अखंडता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। यह आयोजन पूर्णतः सामाजिक स्तर पर होगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
मुजफ्फरनगर से चौधरी अशोक बालियान, चौधरी धर्मेंद्र मलिक (गाजियाबाद), नरेश सिरोही, मेरठ से डॉ. नरेंद्र तोमर, सुशील ढाका, चौधरी कल्याण सिंह, सतीश बालियान, ओमपाल बाना, धर्मवीर सिंह मलिक, चौधरी अमरपाल सिंह, श्रीकृष्ण चौधरी, शिवम मलिक और विकास चहल मौजूद रहे।


No Previous Comments found.