गढ़काली मंदिर बिगहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, सांसद व विधायक ने परोसा दही-चूड़ा

चौपारण - प्रतिनिधि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गुरुवार को हनुमन्त सेवा संस्थान, बिगहा द्वारा गढ़काली हनुमान मंदिर परिसर में सामूहिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद और विधायक ने गढ़काली स्थित माता काली और भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान दोनों जन प्रतिनिधियों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए स्वयं अपने हाथों से उपस्थित सैकड़ो लोगों के बीच दही, चूड़ा और तिलकुट का वितरण किया और त्योहार की खुशियां साझा कीं।

ऐसे आयोजन से समाज में समरसता और आपसी भाईचारा बढ़ता है : सांसद

सांसद ने आयोजन की सराहना करते हुए संस्थान के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजनों से समाज में समरसता और आपसी भाईचारा बढ़ता है।

​राज्य में पहचान बना रहा गढ़काली मंदिर: विधायक

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बरही विधायक ने कहा कि आस्था और आध्यात्म के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध बिगहा गढ़काली मंदिर परिसर आज अपनी भव्यता और पवित्रता के कारण पूरे झारखंड राज्य में प्रसिद्धि हासिल कर रहा है। यहाँ का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को शांति प्रदान करता है।

मौके पर इनकी रही उपस्थिति

मौके पर जीप सदस्य आरती कौशल, हरिश्चंद्र सिंह, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, रेवा शंकर साव, राजेन्द्र चंद्रवंसी, आशीष सिंह, विकास यादव, संजय सिंह, बिरेन्द्र रजक, जन्मेजय सिंह, देव कुमार दांगी, आनंद चंद्रवंसी, कुमार राहुल, प्रो बिराज रविदास,जानकी यादव, राज कुमार यादव, सुखदेव पासवान, बलराम दांगी, अरविंद सिन्हा, सुरेंद्र रजक, प्रदीप केसरी, सियाराम सिंह, प्रदीप शर्मा, मंटु दांगी, मो सफाल, कामदेव प्रजापती, बालेश्वर साव, जनार्दन सिंह, गुलाब रजक, मन्तोष सिंह, रंजन सिंह, मुकेश सिंह, कपिल यादव, रामसेवक यादव, दिनेश यादव, छोटू चन्द्रवंशी सहित कई लोग शामिल थे।

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.