मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्राचार्या बोलीं संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध
चौपारण : प्रखंड के बसरिया स्थित एनवाईएस इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा वार्षिकोत्सव मंगलवार को सांस्कृतिक रंगों और प्रतिभा के सम्मान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।कार्यक्रम का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर भी जोर देने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य,नाटक और गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य रहा,जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने कहा, “हमारा संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और रचनात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।”कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जीप सदस्य सह भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आरती कौशल, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, पंचायत की मुखिया मंजू देवी, रामस्वरूप पासवान, जीप सदस्य प्रतिनिधि सुधीर कौशल सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.