चौपारण के केबीएसएस उच्च विद्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ की महत्वपूर्ण बैठक

चौपारण - मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से चौपारण स्थित केबीएसएस उच्च विद्यालय में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बीएलए-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस मंडल अध्यक्ष (भाग-1) शारिक अख्तर उर्फ भूनु बाबू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस सचिव सह चौपारण मंडल (भाग-2) प्रभारी बैजू गहलोत उपस्थित रहे। उन्होंने सभी बीएलओ एवं बीएलए-2 को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा मृत,स्थानांतरित या अपात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने की अपील की गई। बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव, मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, जिला कांग्रेस सचिव रेवाली पासवान, नरेश पासवान, विजय गुप्ता, मुकेश यादव, गुलाब रजक, प्रदीप शर्मा, सकलदेव प्रसाद दांगी, अहमद खान, शोएब खान, सरफू मियां, नागों साव, गोबिंद प्रसाद दांगी, प्रवीण सिन्हा, भुवनेश्वर साव एवं प्रकाश राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर  : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.