प्रखंड मुख्यालय के पीछे पपरो प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल के सामने बालू-गिट्टी का भंडार, हर दिन पहुंच रहा नया स्टॉक

चौपारण। प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर पपरो स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल के सामने बालू और गिट्टी का बड़े पैमाने पर भंडारण इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थान पर लगातार बालू और गिट्टी का नया स्टॉक पहुंच रहा है। क्षेत्र में बालू उठाव को लेकर NGT के निर्देशों और प्रशासनिक सख्ती की चर्चा के बीच सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी मात्रा में बालू कहां से पहुंच रहा है और इसका स्रोत क्या है।

लोगों का कहना है कि यदि संबंधित बालू का स्रोत, परिवहन से जुड़े दस्तावेज और भंडारण की अनुमति की जांच की जाए तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकती है। यह भी जांच का विषय है कि बालू किसी वैध स्रोत से लाया जा रहा है या नहीं। अब लोगों की निगाह प्रशासन पर टिकी है। देखना होगा कि मामले की जांच कर बालू के वास्तविक स्रोत और उसके परिवहन व भंडारण से जुड़े तथ्यों को सामने लाया जाता है या नहीं।

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.