पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने 'अमृत मित्र' समूह को सौंपे पीपीटी किट
छत्तीसगढ़ : नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को 'अमृत मित्र योजना' के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के द्वारा इन महिलाओं को वृक्षारोपण और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण जैसे पीपीटी किट एवं साड़ी, गम बूट, जैकेट और टोपी प्रदान किए गए।इस योजना के अंतर्गत, स्व सहायता समूह की ये महिलाएं न केवल वृक्षारोपण करेंगी, बल्कि पौधों के बड़े होने तक उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाएंगी। यह पहल नगर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
3 समूहों ने उठाई जिम्मेदारी
'अमृत मित्र योजना' के तहत 3 स्वयं सहायता समूह इस कार्य में शामिल हुए हैं। इनमें प्रमुख रूप से मां चंडिका, मां परमेश्वरी और गौरव गौरी स्वास्थ्य समूह शामिल हैं। इन्हें कुल 800 वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है:
* वार्ड क्रमांक दो बघमरा मुक्तिधाम: 300 वृक्ष
* WTP (जल शोधन संयंत्र) परिसर: 450 वृक्ष
इन समूहों की महिलाएं सुनिश्चित करेंगी कि लगाए गए सभी वृक्ष सुरक्षित रहें और उनका समुचित विकास हो।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा:
"यह योजना केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के दोहरे उद्देश्य को साधती है। हमारी 'अमृत मित्र' महिलाएं अब हमारे नगर की हरियाली की संरक्षक बनेंगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये समूह लगन और समर्पण के साथ इस कार्य को पूरा करेंगे और हमारे नगर को और अधिक सुंदर बनाएंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमओ किरण पटेल, इंजीनियर रूपेश राठिया , लेखा अधिकारी श्रवण निर्मलकर, पार्षद संतोष नेताम ,पार्षद पोषण निषाद, पूर्व पार्षद शंकर यादव और नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रोमेंद्र कुमार सोनवानी

No Previous Comments found.