पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ द्वारिकाधीश यादव और अमृत पटेल दिखे, शहादत दिवस पर

महासमुंद :  पिथौरा के जम्हर में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस एवं मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर उनके साथ खल्लारी विधायक एवं नवनियुक्त महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमृत पटेल भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।

वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि वीर नारायण सिंह की शहादत सदैव प्रेरणा देती रहेगी और न्याय व स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाएगा। 
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब कांग्रेस पार्टी से प्रदेश के हर जिले में जिलाध्यक्षों की दावेदारी पेश किया जा रहा था, उसी कड़ी में महासमुंद जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सरायपाली के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल भी दौड़ में थे, मगर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को मिला, जिसके बाद कल पहली बार एक ही मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ खल्लारी विधायक व महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमृत पटेल दिखें। वही पर पूर्व जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्रकार भी उपस्थित रही। जिसके बाद पार्टी एकजुटता को लेकर प्रसंशा हो रही है। वही कार्यक्रम में सरायपाली के विधायक चातुरी नंद, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, आलोक चंद्रकार सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज बडे़ नेता शामिल हुए थे। 

रिपोर्टर : छायाकांत भट्ट 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.