स्वीटी कौशिक पुनः बनीं भाजपा भिलाई महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, संगठन में हर्ष
भिलाई : भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीमती स्वीटी कौशिक को एक बार फिर भाजपा भिलाई महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन में उत्साह और हर्ष का माहौल है। उनकी पुनः नियुक्ति को महिला मोर्चा को मजबूती देने वाला निर्णय माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए श्रीमती स्वीटी कौशिक ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाना, महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी।
श्रीमती कौशिक ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और उन्हें आत्मनिर्भर व जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की टीम का आभार जताया। उनकी पुनः नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

No Previous Comments found.