राजकुमार ध्रुव का SSC GD 2025 में चयन, CAPF में मिली सफलता से ग्राम पंचायत का नाम हुआ रोशन

गरियाबंद : मनोज गोस्वामी..कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है, इस बात को गरियाबंद गंजईपुरीके  होनहार युवा राजकुमार ध्रुव ने सच कर दिखाया है। SSC GD परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में राजकुमार ध्रुव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) में अपना स्थान पक्का किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा ग्राम पंचायत गौरवान्वित महसूस कर रहा है।देश सेवा का था बचपन से सपना राजकुमार ध्रुव, पिता हीरालाल ध्रुव, शुरू से ही देश सेवा के जज्बे से ओत-प्रोत थे। वर्दी पहनकर देश की रक्षा करने का सपना उन्होंने बचपन में ही देख लिया था। इसी लक्ष्य को साधने के लिए वे अनुशासन और कठिन परिश्रम के साथ निरंतर तैयारी में जुटे रहे। आज उनकी उसी तपस्या का फल है कि उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में चयनित होकर अपने माता-पिता और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।बधाइयों का लगा तांता राजकुमार की इस सफलता पर पूरे अंचल में खुशी की लहर है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर ग्राम की सरपंच लीना रविन्द्र ठाकुर ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इसके अलावा,क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में कन्हैया ध्रुव, फूल सिंह साहू, परस यादव, तीरथ साहु, नरेंद्र पांडे,गोपाल यादव, रमेश निषाद, विष्णु निषाद, बलराम निषाद,रोशनपूरी, अर्जुन ध्रुव, प्रीतम निषाद, मुकेश यादव ने भी राजकुमार को बधाई देते हुए उनकी इस उपलब्धि को पूरे गांव के लिए सम्मान की बात कही है।युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत राजकुमार ध्रुव की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है। यह साबित करता है कि संसाधनों की कमी चाहे कितनी भी हो,अगर हौसले बुलंद हों तो सफलता कदम चूमती है। उनकी यह उपलब्धि गरियाबंद के युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.