विष्णुसाय सरकार की बजट समावेशी,सर्वस्पर्शी व आमजनों के हितार्थ : संजय सिन्हा
छुरिया : छुरिया राज्य सरकार द्वारा अपने बजट भाषण में ओ. पी. चौधरी वित्तमंत्री ने विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए, प्रदेश के उत्थान के लिए "गति" की रणनीति पिछले बजट में अपनाई गई थी,तथा "ज्ञान" के कल्याण के लिए इस बार हमारे सरकार की बजट का थीम "संकल्प" है,जो कि जनता जनार्दन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को,निष्ठा को,समर्पण और दृदसंकल्प को रेखांकित करता है । गांवों के चौक चौराहों के लिए हाईमास्ट सोलर लाइट हेतु 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है,वही प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में "सियानगुड़ी" की स्थापना की जाएगी । जिसका संचालन सामाजिक संस्थानों के माध्यम से किया जाएगा । इस योजना के लिए भी 5 करोड़ रुपए का प्रावधान इस बजट में शामिल किया गया है । राजस्व कार्यों में पारदर्शिता ,सरलता और दक्षता लाने के लिए सरकार ने इस बजट में काफी सुधार किए है । जिसमें स्वत: नामांतरण,ऑटो डायवर्शन, जियो रिफरेसिंग इत्यादि शामिल है, साथ ही पी एम श्री योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 350 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है, इसी तर्ज पर हमारी सरकार ने राज्य मे चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों को आदर्श शैक्षणिक संस्था के रूप में विकसित करने की एक नई योजना "स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना" की शुरुवात करने जा रही है । वही प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के लिए 80 करोड़ तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के घोषणा के अनुरूप मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण के लिए राशि 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है,जिससे राज्य के ग्रामीण इलाकों का कायाकल्प होगा । विश्वास की कसौटी पर हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी ।
रिपोर्टर : राधेश्याम शर्मा


No Previous Comments found.