पशु तस्करी पर सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सारंगढ़ : बिलाईगढ़ जिले में सलिहा पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने दो वाहनों से 10 मवेशी बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो महिंद्रा वीरो वाहन में भैंस और भैंसा को क्रूरता पूर्वक भरकर बिलाईगढ़ से उड़ीसा ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ा।

जांच के दौरान एक वाहन से 2 भैंस और 3 भैंसा, वहीं दूसरे वाहन से भी 2 भैंस और 3 भैंसा बरामद किए गए। कुल 10 मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। आरोपियों के पास परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने दोनों वाहन, 10 मवेशी और 4 मोबाइल फोन सहित कुल 17 लाख 46 हजार 300 रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

रिपोर्टर : लुभेश कश्यप

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.