गुंडा बदमाश गोरी उर्फ रोहित कुमार बर्मन जिला बदर का आरोपी को पकड़ने में मुलमुला को मिली बड़ी सफलता
जांजगीर-चांपा : पुलिस थाना मुलमुला क्षेत्र का आदतन गुंडा बदमाश गोरी उर्फ रोहित कुमार बर्मन जिला बदर का आरोपी को पकड़ने में मुलमुला को मिली बड़ी सफलता, बदमाश के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला पंजीबद्ध था, पूर्व में आदतन बदमाश को एक वर्ष की अवधि के लिए जांजगीर-चांपा जिले सहित समीपवर्ती जिलों—शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर एवं बलौदा बाजार—की राजस्व सीमाओं से जिला बदर किया था*
जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसा निवासी आदतन बदमाश गोरी उर्फ रोहित कुमार बर्मन (40 वर्ष) के विरुद्ध जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जिला दंडाधिकारी जांजगीर- चांपा ने 11 नवंबर 2025 को आरोपी को एक वर्ष की अवधि के लिए जांजगीर-चांपा जिले सहित समीपवर्ती जिलों—शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर एवं बलौदा बाजार—की राजस्व सीमाओं से जिला बदर किया था।
इसके बावजूद पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी आदतन बदमाश बिना वैध अनुमति के अपने गृह ग्राम कोसा में छिपकर रह रहा है तथा ग्रामीणों को डरा- धमका रहा है कि सूचना पर मुलमुला पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
बदमाश के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध होने से अपने सकुनत से फरार था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, ASI प्रमोद महार, हेमलाल महिलागे, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, राजमणि द्विवेदी, आरक्षक सनोहर जगत का सराहनीय योगदान रहा
रिपोर्टर : लुभेश कश्यप

No Previous Comments found.