बड़े कृषि फार्मों पर प्रशासन की दबिश, तहसीलदार प्रफुल गुप्ता ने की जांच
दुर्ग : कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर तहसील दुर्ग क्षेत्र में बड़े कृषि फार्मों की जांच शुरू कर दी गई है। विशेष रूप से उन खेतों की जांच की जा रही है जहां तार घेरा या फेंसिंग कर बाहरी लोगों की पहुंच को सीमित किया गया है। कलेक्टर द्वारा सभी तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और कोटवारों को ऐसे खेतों की अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कहीं भी नशे से संबंधित अवैध फसलों की खेती हो रही हो तो उसे पकड़कर कार्रवाई की जा सके।
इसी कड़ी में तहसीलदार प्रफुल गुप्ता ने पटवारी के साथ नगर निगम क्षेत्र के ग्राम सिकोला स्थित एक निजी भूमि की जांच की, जिसका उपयोग फार्म हाउस के रूप में किया जा रहा है और जो पक्की बाउंड्रीवाल से घिरी हुई है। जांच के दौरान खसरा नंबर 288/1, 288/4, 288/5, 286, 256 और 284/3 की भूमि पर सरसों और गेहूं की फसल पाई गई।
तहसीलदार प्रफुल गुप्ता ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र के अन्य गांवों में भी जांच की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम कार्हीडीह, रिसाली, डुंडेरा, बोरसी और पोतियाकला सहित अन्य क्षेत्रों में भी राजस्व अमले द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी संदिग्ध फसल मिलने पर संबंधित थाना से समन्वय कर तत्काल कार्रवाई की जाए।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता
No Previous Comments found.