डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

बस्तर :  शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय (डिमरापाल) में व्याप्त अव्यवस्थाओं और दवाइयों की किल्लत को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है। करपावंड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अस्पताल प्रबंधन और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।मरीजों की जेब पर भारी पड़ रही 'निःशुल्क' स्वास्थ्य सेवाएं कश्यप ने आरोप लगाया कि बस्तर संभाग के सातों जिलों से आने वाली गरीब जनता को अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों को उजागर किया टोकन शुल्क में पारदर्शिता का अभाव: अस्पताल में बीपीएल कार्डधारियों के लिए पर्ची निःशुल्क है, लेकिन जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग इसके लिए 10 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। वहां मार्गदर्शन देने वाला कोई नहीं है।

दवाइयों की भारी किल्लत: डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयां जब वितरण केंद्र पर मांगी जाती हैं, तो अक्सर जवाब मिलता है कि "यह दवा यहाँ उपलब्ध नहीं है।"अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना जवाब: जब इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने सरकार द्वारा सप्लाई न होने और दवाइयों के महंगे होने या जल्दी एक्सपायर होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया।खुद झेली अव्यवस्था, बयां किया दर्द भुवनेश्वर कश्यप ने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे अपनी छोटी बच्ची, विपाशा कश्यप, के चेहरे के संक्रमण का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने जो दवाइयां लिखीं, वे अस्पताल के स्टोर में नहीं मिलीं और उन्हें बाहर के निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने को कहा गया।
 "अगर इतनी बड़ी बिल्डिंग और अस्पताल होने के बावजूद गरीब जनता को महंगी दवाइयां बाहर से ही खरीदनी हैं, तो बस्तर अंचल में इतने बड़े मेडिकल कॉलेज का क्या मतलब?" - भुवनेश्वर कश्यप सरकार से मांग कांग्रेस नेता ने सरकार से गुजारिश की है कि बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए। उन्होंने मांग की है कि अस्पताल में हर रोग की दवा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए ताकि सुदूर क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों को समुचित लाभ मिल सके।

रिपोर्टर : विवेक सोनवानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.