असंगठित श्रमिकों और व्यापारियों के लिए होगा पंजीयन शिविर

बलरामपुर :  निर्माण श्रमिक, असंगठित श्रमिकों एवं व्यापारियों की सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं एनपीएस में श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों पंजीयन कराया जाना है। जिसके लिए मोबाइल कैंप का आयोजन कर श्रमिकों का पंजीयन, नवीनीकरण, आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाना है। उक्त योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों के पंजीयन के लिए श्रम विभाग द्वारा जनपदवार विशेष शिविर आयोजित की जाएगी। जिसके अंतर्गत 12 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रातः 10 बजे से शिविर आयोजित होगा।

जनपद पंचायत शंकरगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत करासी में 17 मार्च, भरतपुर में 19 मार्च, पोडीकला में 24 मार्च, कोरंधा में 27 मार्च तथा मुरका में 30 मार्च को शिविर आयोजित होगा। जिसके लिए श्रम कल्याण अधिकारी श्री यशवंत राजवाड़े मोबाइल नंबर 9669801379 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इस संबंध में श्रम पदाधिकारी ने पंजीयन कराने के लिए श्रमिक को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, सदस्यों का आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आय प्रमाण पत्र तथा मोबाइल अनिवार्य रूप से साथ लाने को कहा है

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.