चिरमिरी के युवा अनस खान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त ; समर्थकों में हर्ष

छत्तीसगढ़ : ​भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में, मूल रूप से चिरमिरी (पोड़ी) के निवासी सक्रिय कुशल युवा श्री अनस खान को संगठन में जिला उपाध्यक्ष मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अनस खान की यह नियुक्ति 16 मार्च, 2026 से प्रभावी हो गई है। जिला प्रभारी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) श्री शुभम पेंड्रो के हस्ताक्षरों से यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

अनस खान की इस नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके गृहग्राम चिरमिरी सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। उनके चिरमिरी स्थित साथियों एवं समस्त शुभचिंतकों ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी अपार खुशी जताई है। समर्थकों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

रिपोर्टर : मुस्ताक कुरैशी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.