भिलाई निगम चुनाव में नया समीकरण: संजीत विश्वकर्मा की एंट्री से भाजपा-कांग्रेस की बढ़ सकती है चिंता

भिलाई : नगर पालिक निगम भिलाई के आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर भाजपा और कांग्रेस अब तक अपने पत्ते खोलने से बचती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े संजीत विश्वकर्मा की संभावित दावेदारी ने चुनावी माहौल को दिलचस्प मोड़ पर ला खड़ा किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, संजीत विश्वकर्मा महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
निगम की हालिया सामान्य सभा में जिस तरह भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पर अव्यवस्था और निगम के “बंटाधार” के आरोप लगाए, उससे दोनों प्रमुख दलों की अंदरूनी बेचैनी साफ झलकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच जनता अब एक मजबूत तीसरे विकल्प की तलाश में है।
इसी बीच संजीत विश्वकर्मा का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है। लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर सक्रिय रहे विश्वकर्मा ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

खास बात यह है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में एक स्थिर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उनकी संगठनात्मक पकड़ भी मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि विश्वकर्मा चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो यह मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है, जिससे भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती बढ़ जाएगी। जनता के बीच साफ-सुथरी छवि और जमीनी पकड़ के चलते विश्वकर्मा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जो इस चुनाव में निर्णायक साबित हो सकता है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा और कांग्रेस कब अपने प्रत्याशियों की घोषणा करती हैं और संजीत विश्वकर्मा की संभावित दावेदारी चुनावी समीकरण को किस दिशा में मोड़ती है। फिलहाल इतना तय है कि भिलाई का यह चुनाव इस बार बेहद रोचक और कड़ा मुकाबला बनने जा रहा

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.