उत्कर्ष योजना अंतर्गत प्रस्ताव आमंत्रित

बलरामपुर : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत जिले में संचालित किए जाने वाले उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों हेतु संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है। चयनित संस्थाओं को विभाग द्वारा निर्धारित मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में अपनी रूचि की अभिव्यक्ति का प्रस्ताव कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 5ः00 बजे तक निर्धारित की गई है। योजना से संबंधित मापदण्ड एवं विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in⁠     ⁠ पर उपलब्ध है, जहां से इच्छुक संस्थाएं आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.