मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी एवं संगम उर्स कमेटी के पदाधिकारी की बैठक इज्तेमाई निकाह के संबंध में रखी गई
जगदलपुर : दिनांक 05.04 2026 को बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी एवं संगम उर्स कमेटी के पदाधिकारी की बैठक इज्तेमाई निकाह के संबंध में रखी गई आज की बैठक में यह तय किया गया कि 9 और 10 मई में बने हुए जोड़ों का निकाह बड़ी धूमधाम से किया जाएगा और उन्हें आवश्यक सामग्री दहेज के रूप में दी जाएगी इस कार्यक्रम में यह भी तय किया गया की 19 अप्रैल 2026 को फिर से एक इजतेमाई परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है उसमें से भी जो जोड़े प्राप्त होंगे उनका भी निकाह 9 और 10 मई को किया जाएगा यहां यह बताना आवश्यक है कि इस परिचय सम्मेलन में कोरबा से डॉक्टर एवं उड़ीसा और जयपुर आदि से भी काफी लोग फील्ड ऑफिसर तक के पद के लोगों ने भी जोरदार ढंग से भाग लिया और उन्होंने भी अपनी पसंद जाहिर की आज की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब किसी भी जगदलपुर में शादी ब्याह के नाम से जो भी राशि मांगने को लोग आते हैं उन्हें यह राशि ना दिया जाकर उन्हें समझाइश दी जाएगी कि वह अपने बच्चों का निकाह इज्तेमाई निकाह में ही करे ।आज की बैठक में नबी मोहम्मद अध्यक्ष बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी जगदलपुर नवाजुद्दीन गोरे उपाध्यक्ष बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी जगदलपुर शकील अहमद और संगम टेंट के आसिफ आरिफ और बाबा जमीन एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे उन्होंने भी बड़े जोर शोर से इस कार्यक्रम को करने का आश्वासन दिया इसके अतिरिक्त यह भी फैसला किया गया कि बचे हुए दिनों में इसका प्रचार प्रसार बहुत तेजी से किया जाएगा जिससे और अन्य जोड़ों को इसका फायदा मिल सके ।
बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसायटी एवं संगम उर्स कमेटी द्वारा मुस्लिम युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन मुस्लिम जमात खाना जगदलपुर में दिनांक 4 एवं 5 अप्रैल को सम्पन्न हुआ जिसमें 4 जोड़ा का रिश्ता तय हुआ
जिसमें जगदलपुर ,उड़ीसा, धमतरी कोंडागांव, कांकेर, केशकाल, बीजापुर, बचेली, किरंदुल, रायपुर, भिलाई, गीदम, से बहुत सारे सम्मिलित हुए जिसमें कुल 32 युवक एवं युवतियों ने निकाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
आगामी परिचय सम्मेलन 19 अप्रैल 2026 को पुनः मुस्लिम जमात खाना जगदलपुर में होगी
मुस्लिम समाज के लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा रिश्ते तय करवा कर इस नेक काम में मदद करे जिसमें तय शुदा जोड़े का सामूहिक निकाह 10 मई 2026 को मुस्लिम जमात खाना में होगा। हाजी रहमान रिजवी सचिव बस्तर मुस्लिम आयोजन समिति जगदलपुर
रिपोर्टर : सैयद गौस


No Previous Comments found.