लुड़ेग कप 2026: JAISWAL 11 की ऐतिहासिक जीत, 6.4 ओवर में फाइनल फतह
लुड़ेग : जशपुर में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां JAISWAL 11 (करंगाबहला) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान लुड़ेग टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने न केवल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, बल्कि ₹1,00,000 की इनामी राशि भी हासिल की।
फाइनल मैच में JAISWAL 11 ने टॉस हारकर पहले गेंदबाज़ी की और अनुशासित प्रदर्शन करते हुए लुड़ेग टीम को निर्धारित 10 ओवर में मात्र 68 रन पर रोक दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए JAISWAL 11 ने आक्रामक बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और सिर्फ 6.4 ओवर में मैच जीतकर एकतरफा अंदाज़ में खिताब अपने नाम कर लिया।
टीम की इस ऐतिहासिक जीत में बेहतरीन बल्लेबाज़ी, धारदार गेंदबाज़ी और चुस्त फील्डिंग ने अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन संतुलित और प्रभावशाली रहा।
इस विजेता टीम का नेतृत्व श्री सुरेश कुमार जायसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, साहित्यकार एवं व्याख्याता, पीएम श्री सेजेस बतौली) द्वारा किया गया। उनके कुशल नेतृत्व, रणनीति और प्रेरणा ने टीम को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
सम्मान समारोह के दौरान विजेता टीम को ट्रॉफी और ₹1,00,000 की राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की जमकर सराहना की।
विजय के बाद श्री सुरेश कुमार जायसवाल ने कहा कि यह जीत क्षेत्र के युवाओं को समर्पित है। उन्होंने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
टीम के प्रमुख खिलाड़ी—
एस. जायसवाल, बसंत यादव, श्याम, मनीष सोनी, प्रदीप साहू, ऋषि सोनी, अंशु सोनी, सुरेंद्र, संतोष, रिंकू, योगेश, विनोद चित्रभानु, लव एवं शिव ने इस जीत में अहम योगदान दिया।
साथ ही टीम को लगातार प्रोत्साहन देने में श्रीमती नेहा जायसवाल की भूमिका भी सराहनीय रही।
इस शानदार जीत के साथ JAISWAL 11 ने लुड़ेग कप में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।
रिपोर्टर : रिंकु सोनी


No Previous Comments found.