मोदी की गारंटी' से गैस सिलेंडर गायब, भाजपा के हाथ खाली: शंकर राव
जगदलपुर बस्तर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सचिव शंकर राव ने पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों में एलपीजी सिलेंडर के मुद्दे पर भाजपा की चुप्पी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव दर चुनाव 'मुफ्त सिलेंडर' और 'सस्ते दाम' का राग अलापने वाली भाजपा की पोल अब खुल चुकी है।
चुनावी घोषणापत्रों से सिलेंडर गायब होने पर उठाए सवाल शंकर राव ने कहा कि हर चुनाव में 'मोदी की गारंटी' के नाम पर सस्ते सिलेंडर का वादा करने वाली भाजपा के मुंह से इन पाँच राज्यों के चुनाव में 'गैस' शब्द तक नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भली-भांति जानती है कि केंद्र सरकार एलपीजी के मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो चुकी है।शंकर राव के मुख्य आरोप :
जनता की बदहाली: पिछले 50 दिनों से जनता एक-एक सिलेंडर के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार के पास कोई समाधान नहीं है।हार का डर: भाजपा को डर है कि अगर इस समय सिलेंडर का वादा किया गया, तो जनता पुराने हिसाब मांगेगी, जिससे चुनाव में करारी हार तय है।
खोखले वादे : त्योहारों के सीजन में भी किसी राज्य में मुफ्त या रियायती दरों पर सिलेंडर देने की घोषणा नहीं की गई, जो भाजपा की लाचारी दर्शाता है।
"विश्वगुरु की छवि और जमीनी हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर" प्रधानमंत्री पर सीधा हमला करते हुए राव ने कहा कि जो पिछले 11 वर्षों से 'विश्वगुरु' बनकर दुनिया का भ्रमण कर रहे हैं, उन्हें आज अपनी असलियत पता चल गई है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा:
"आज भाजपा की नीतियों के कारण दुनिया भर में भारत के संबंध कमजोर हुए हैं। खुद को शक्तिशाली बताने वालों की हैसियत आज इतनी भी नहीं है कि वे युद्धग्रस्त क्षेत्रों या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय कर अपनी मर्जी से गैस आपूर्ति सुनिश्चित कर सकें।"
रिपोर्टर : विवेक सोनवानी


No Previous Comments found.