बाबा साहेब की 135वीं जयंती मनाई गई
बलरामपुर : 14 अप्रैल बाबा साहब के जयंती के पावन अवसर पर शंकरगढ़ विकासखंड में बाबा साहब की जयंती का आयोजन आदिवासी समाज रविदास जनकल्याण परिषद एवं अजाक्स शंकरगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में कन्या हाई स्कूल के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर तथा संविधान की प्रस्तावना के वाचन से हुआ कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं के द्वारा बाबा साहब के जीवन परिचय उनके विचार और समाज में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी व्यक्ति अपने परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोड़ें उन्हें हर परिस्थिति में शिक्षा की ओर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें इस पर जोर दिया गया, साथ ही समाज में फैली नशा एवं अन्य कुरीतियों को दूर करने हेतु संकल्प लेने और उसे पर अमल करने का आह्वान किया गया ।साथ ही किसी भी महापुरुष के जयंती को सिर्फ उत्सव मनाने तक सीमित न रखते हुए उनके विचारों का फैलाव समाज के जन-जन तक हो, और समाज में जागरूकता आए सभी इसके लिए प्रयास करें इन बातों को प्रमुखता से रखा गया रिझन एक्का सर के द्वारा विभिन्न समय्यों पर महापुरुषों के विचारों का समाज पर प्रभाव विषय पर बहुत ही महत्वपूर्ण बातों को मंच से रखा गया उनके द्वारा भी शिक्षा और संगठन तथा जीवन में अपने हक एवं अधिकार के लिए संघर्ष करते रहने की बात कही गई ।आज के कार्यक्रम में लेदु राम, गुरु माल राम, राजू तिर्की, रीझन एक्का, जगेश्वर पैकरा ,चंद्रशेखर कुमार ,करण राम सिंह, मंगल साय राम, सीता भास्कर राव ,जयप्रकाश रवि, शंकर राम रवि ,जनेऊ धारी रवि ,बंशीधर राम, इंद्रजीत कुमार ,नानमुनि मैडम ,अर्चना मैडम ,उर्मिला रवि ,कबूतरी रवि, बरती रवि, सुनीता दिवाकर ,स्वाति रवि, सरस्वती दिवाकर, वर्षा रवि, विमला बाई, सत्यप्रकाश ,उमेश रवि ,विनोद रवि पारसनाथ शंकरनाथ ओमप्रकाश, विकास, विनोद, अनिल भीटान ,शिवकुमार शुक्रा, रवि,रतन कुर्रे सहित गांव समाज से आए बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष एवं बच्चे शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सीता भास्कर राव द्वारा किया गया।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह


No Previous Comments found.