सुशासन त्यौहार की तैयारी हुई शुरू
बलरामपुर : सुशासन तिहार अंतर्गत 1 मई 2026 से जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को शासन-प्रशासन की सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।
कलेक्टर कटारा ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों के आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पुराने लंबित प्रकरणों एवं राजस्व से संबंधित लंबित आवेदनों को प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि पेंशन, राशन, आय, जाति, प्रमाण पत्र, सामाजिक सहायता पेंशन संबंधित प्रकरणों का गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के साथ ही शिविरों के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण कर आवेदक को अनिवार्य रूप से जानकारी दें।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह


No Previous Comments found.