बतौली में शक्ति, स्वागत और सियासी संदेश—सांसद बृजमोहन अग्रवाल के आगमन से गूंजा पूरा शहर
सरगुजा : मैनपाट प्रवास के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं अनिल सिंह मेजर का बतौली में अभूतपूर्व और उत्साहपूर्ण स्वागत हुआ। पुराने बस स्टैंड से लेकर बगीचा चौक तक का पूरा मार्ग भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश, गाजे-बाजे, आतिशबाजी और सैकड़ों बाइकों की रैली से गूंज उठा। ऐसा नजारा देखने को मिला मानो पूरे शहर ने एक साथ सड़कों पर उतरकर अपने नेताओं का अभिनंदन किया हो।
जैसे ही काफिला बगीचा चौक पहुंचा, वहां माहौल पूरी तरह से उत्सव में बदल गया। भाजपा नेता मनोज गर्ग कामरेड के निवास पर सांसद अग्रवाल ने पहुंचकर उनकी माताजी से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान सांसद ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बुजुर्गों के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया।
इसके पश्चात सांसद ने बतौली विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की जमीनी हकीकत, संगठन की स्थिति और आम जनता को मिल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक लिया और क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीरता दिखाई।
इस भव्य स्वागत और बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, आशीष गुप्ता, प्रवीण गर्ग, नितेश गर्ग, नवीन गर्ग, उमेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलाब गोयल, अनिमेष अग्रवाल, रवि नामदेव, अंकित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मोनू पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम ने बतौली में भाजपा की मजबूत संगठनात्मक पकड़, कार्यकर्ताओं के जोश और आने वाले समय के सियासी संकेतों को साफ तौर पर उजागर कर दिया।
रिपोर्टर : रिंकू सोनी


No Previous Comments found.