शान्वी मित्तल ने आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किये
बलौदा बाजार : शान्वी मित्तल ने आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा हैं।
शान्वी को कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से आमंत्रण प्राप्त हुए हैं। इनमें न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, बास्टन यूनिवर्सिटी (अमेरिका), ईएचएल हॉस्पिटैलिटी बिजनेस स्कूल (स्विट्जरलैंड), यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन, लेस रोचेस (पेरिस) तथा ली कार्डन ब्ल्यू (पेरिस) प्रमुख हैं। इन संस्थानों से शान्वी के स्कॉलरशिप के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं।
शान्वी की इस उपलब्धि पर उनके दादा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, दादी श्रीमती अंगूरी देवी अग्रवाल, पिता नितिन अग्रवाल, माता श्रीमती संध्या अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय ने उन्हें बधाई दी है।
रिपोर्टर : बलदाऊ ठाकुर


No Previous Comments found.