गेहूं खरीदी केंद्र पर गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने कलेक्टर और सोसल मिडिया को भेजा वीडियो
मोहनगढ़ : टीकमगढ़ जिले मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र की अचर्रा और गोर सहकारी समिति में चल रहें गेहूं खरीदी को लेकर किसानों के गंभीर आरोप किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्र पर निर्धारित वजन से अधिक गेहूं लिया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि जहां एक बोरी का वजन 50 किलो होना चाहिए, गोर सहकारी समिति पर 50किलो 400ग्राम और अचर्रा सहकारी समिति केंद्र पर 50 किलो 600 ग्राम तक तौल की जा रही है, जिससे किसानों को भारी मात्रा में नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई किसानों ने इस गड़बड़ी को लेकर आपत्ति जताई, लेकिन केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है । इसके बाद किसानों ने पूरी प्रक्रिया का वीडियो और फुटेज बनाकर टीकमगढ़ कलेक्टर को भेजा और मामले की जांच की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि प्रत्येक बोरी में अतिरिक्त गेहूं लेने से बड़ी मात्रा में किसानों के अनाज का नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खरीदी केंद्र पर निष्पक्ष तौल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
मामले को लेकर क्षेत्र में किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। कि मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र कि समितियों पर अब तक प्रशासनिक नजर क्यों नहीं है।
जिस तरह से बीते दिनों जिले कि चार समितियों पर कि गईं कार्यवाही को देख।
जिले कि मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र के किसानों को प्रशासनिक जांच और आगे कि होने वाली कार्रवाई पर किसानों कि निगाहेँ टिकी हुई है।
रिपोर्टर : साकेत यादव


No Previous Comments found.