शंकरगढ़ में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

बलरामपुर :  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शंकरगढ़ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में सूचना क्रांति एवं पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता केपी सिंहदेव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पैकरा, जनपद सदस्य विवेक सिंहदेव, डीपाडीह मंडल अध्यक्ष कृष्णा नाग, जमड़ी मंडल अध्यक्ष रामशरण यादव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव तिर्की, सरपंच विजय, राजकुमार, अज्जू गुप्ता, गोलक सरदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.