सेन समाज के ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुई विधायक संगीता सिन्हा

बालोद :  आज छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गुरूर में सर्व सेन(नाई) समाज ब्लॉक गुरूर द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संगीता सिन्हा जी ने कहा कि आज सेन समाज महिला सम्मेलन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है किसी भी समाज की प्रगति और विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है एक शिक्षित,जागरूक सशक्त महिला ही परिवार समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य करती है
 सेन समाज आत्मनिर्भर समाज है रोजगार के लिए समाज के परम्परागत कार्य हैं जिससे वो समाज में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करते है, सेन  समाज ने सदैव शिक्षा,सामाजिक,एकता और सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाया है! आज आवश्यकता है कि हम अपनी बेटियों और महिलाओं को शिक्षा आत्मनिर्भर और नेतृत्व के अवसर प्रदान करे ताकि वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके
   महिला सशक्तीकरण केवल। एक नारा ही नई बल्कि समाज के उज्जवल भविष्य की नींव है जब महिलाएं आगे बढ़ती है तब परिवार मजबूत होता है समाज विकसित होता है तब राष्ट्र प्रगति करता है!!!
 इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंजू कौशिक अध्यक्ष महिला सेन समाज ब्लॉक गुरूर,महिमा साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष,तृप्ति यादव पार्षद,कामिनी सेन, देवेंद्र शांडिल्य सेक्टर अध्यक्ष सहित  ब्लॉक सेन समाज के समस्त पदाधिकारीगण,गुरूर ब्लॉक इकाई के समस्त पदाधिकारीगण एवं समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.