ग्राम पंचायत कस में धूमधाम से मनाया गया सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र ठाकुर का जन्मदिन, बुजुर्गों का किया गया सम्मान

गरियाबंद : ग्राम पंचायत कस के सरपंच प्रतिनिधि युवा रविन्द्र ठाकुर का जन्मदिन पर पूरे ग्राम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

सुबह से देर शाम तक रविन्द्र ठाकुर के निवास पर चाहने वालों का आना-जाना लगा रहा। ग्राम के युवा, महिला समूह, किसान और जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बुजुर्ग शियानों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद
जन्मदिन के पावन अवसर पर रविन्द्र ठाकुर ने ग्राम पंचायत के बुजुर्ग शियानों का श्रीफल से सम्मान किया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों के चरण स्पर्श कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। 

रविन्द्र ठाकुर ने कहा बुजुर्ग हमारे गांव की धरोहर हैं। इनका आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। गांव के विकास में इनके अनुभव से मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक बाबूलाल निषाद , कांशीराम यादव,परमराम निषाद, बोहरित दीवान, लखनपुरी गोस्वामी,फूलसिंह साहू, बिरझू राम निषाद, खेदू राम निषाद,लखन निषाद, रतिराम साहू, परदेश निषाद, घांशी राम यादव, पंचगण, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने रविन्द्र ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। रविन्द्र ठाकुर युवा सरपंच प्रतिनिधि के रूप में पंचायत में सक्रिय हैं और गांव के विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है।

रिपोर्टर :  मनोज गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.