किसानों को किया गया खाद बीज वितरण
बलरामपुर : खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए शंकरगढ़ अनुभाग अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में किसानों को खाद एवं बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है। जमड़ी, जोकापाठ एवं कोदवा सोसायटी में किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
वितरण शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है। किसान समय पर कृषि आदान प्राप्त कर आगामी बोआई की तैयारियों में जुट गए हैं। सोसायटियों में किसानों की भीड़ देखी जा रही है, जहां किसान आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर खाद एवं बीज का उठाव कर रहे हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। समय पर कृषि सामग्री मिलने से किसानों को बाजार की अनिश्चितता से राहत मिलेगी तथा मानसून के आगमन के साथ ही बोआई कार्य प्रारंभ करने में सुविधा होगी।
अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी संबंधित सोसायटी में पहुंचकर समय रहते खाद एवं बीज प्राप्त करें, ताकि खरीफ फसल की तैयारी सुचारू रूप से की जा सके।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.