भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिली नई मजबूती

खैरागढ़ :  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष अयूब सोलंकी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। नई टीम के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

घोषित कार्यकारिणी में सलाम कुरैशी, सुनील जैन, सबाना बेगम, ललित चोपड़ा एवं गुलशेर खान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं खेमराज जैन एवं आसगीर खान को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा आशीष पारख को जिला कोषाध्यक्ष तथा सैयद जाहिद अली को जिला सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री के रूप में महावीर सांखला, महेश जैन, मयंक डाकलिया, अशोक जैन एवं मुस्तजा खान को दायित्व सौंपा गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी नितिन कोटडिया को सोशल मीडिया प्रभारी तथा यासीन मेमन को मीडिया प्रभारी बनाकर दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में खलील कुरैशी, रियाज अली सहित 15 अन्य कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।
मंडल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा
जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इसके तहत वैभव लुनिया (खैरागढ़), गौतम चंद जैन (बाजार अतरिया), सुमित जैन (छुईखदान), सुभाष जैन (नर्मदा), मंगलचंद जैन (गंडई), शेख असलम (साल्हेवारा), मुकेश जैन (पांडादाह) एवं संतोष जैन (ठेलकाडीह) को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन को मिलेगा नया विस्तार
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर : रवि रजक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.