उभरते पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी, 7 छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल

बलरामपुर : शंकरगढ़: शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ के मेधावी छात्रों ने संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए विद्यालय के 7 छात्र खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

स्वर्ण पदक विजेता होनहार खिलाड़ी
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शंकरगढ़ के इन युवा पहलवानों ने अपने भार वर्ग में बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए:
अन्वेंशन कुमार: 45 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती
प्यारेलाल तिर्की: 45 किग्रा ग्रीको रोमन कुश्ती
अमन कुजूर: 48 किग्रा भार वर्ग
विपिन पैंकरा: 50 किग्रा भार वर्ग
विकास पैकरा: 55 किग्रा भार वर्ग
नरेन्द्र कुमार: 60 किग्रा भार वर्ग
उमेश पैकरा: 64 किग्रा भार वर्ग
प्राचार्य और शिक्षकों ने किया भव्य सम्मान
विजयी खिलाड़ियों के विद्यालय लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सुशील कुमार एक्का एवं समस्त स्टाफ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को गुलदस्ता भेंट किया और मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक सुदर्शन यादव ने भी बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि शंकरगढ़ क्षेत्र प्रतिभाओं की खान है। यहां के बच्चों को जिस भी दिशा में प्रशिक्षित किया जाता है, वे हमेशा उत्कृष्ट परिणाम देते हैं।
अतिथियों और खेल शिक्षकों के प्रति आभार
सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्य सुशील कुमार एक्का ने सामरी विधायक श्रीमती उदेश्वरी पैकरा और जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह देव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय को रेसलिंग मैच (कुश्ती के गद्दे) उपलब्ध कराए जाने से बच्चों को अभ्यास करने के लिए बेहतरीन मंच मिला है।
प्राचार्य ने आगे कहा कि सरगुजा ओलंपिक से लेकर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं तक, हमारे छात्र लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सफलता के पीछे खेल शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन की अहम भूमिका है, जो लगातार बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार एक्का, शोभन भट्टाचार्य, बलदेव प्रसाद सोनवानी, मंगल तिर्की, सीता भास्कर राव, अनुपा एक्का, अनीश तिर्की, सुदर्शन यादव, अमितेश यादव, लक्ष्मीकांत सिन्हा, कामेश्वरी पैकरा, शालिनी सोनी, आकांक्षा यादव, मीरा, दिव्या, आनंदी, प्रियंका, विराग गुप्ता सहित समस्त शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.