जिला मुख्यालय की सड़क बदहाल: कीचड़ और गड्ढों में जनता, मंत्री टंकराम वर्मा से सड़क का दौरा करने की मांग
सुहेला : जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के लिए जाने वाली सड़क का हाल इतना खराब है कि जनता अब अपने विधायक और वर्तमान में मंत्री श्री टंकराम वर्मा से कह रही कि जिम्मेदार विभागों के अधिकारी को संग लेकर एक बार इस रोड का दौरा करे। और आम आदमी के तकलीफ को समझे। एक तरफ देश जहां आजादी का पर्व मना रहा था तो दूसरी तरफ कीचड़ में बच्चे पैदल चल रहे थे। रास्तो में गड्ढा इतना बड़ा हो गया कि कार की बात छोड़ो ट्रक भी नहीं निकल पा रहे। साथ ही अगर एक गाड़ी रास्ते में खराब हो जाए तब तो और बहुत तकलीफ है। आज ऐसा ही हुआ एक गाड़ी को ओवर टेक करने के चक्कर में घर के सामने लगे नीम के पेड़ से जा टकराई जिसमें पेड़ का एक हिस्सा टूट के ट्रक के ऊपर गिर पड़ा और पैदल जा रहे लोग मरते मरते बचे। जनता का कहना है कि क्षेत्र के कांग्रेस और भाजपा के नेता तो अपनी आलीशान गाड़ी में निकल जाते है लेकिन देवता रूपी जनता को कीचड़ और दलदल में चलने छोड़ देते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के जो युवा नेता बड़ी बड़ी डींगे हांकते थे वो सब अब अपनी ठेकेदारी में मस्त है।
रिपोर्टर : योगेश वर्मा
No Previous Comments found.