विकासखंड मोहला अंतर्गत गोटाटोला में आज होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला
मोहला : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर), राजनांदगांव द्वारा रोजगार इच्छुक युवाओं के लिए आज दिनांक 19 अगस्त 2026, बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, गोटाटोला, तहसील मोहला में आयोजित होगा।
मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा वेयर हाउस हेल्पर, ऑफिस असिस्टेंट, सेल्स ऑफिसर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, इलेक्ट्रिशियन, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर एवं ऑफिस मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों। रोजगार कार्यालय ने इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
रिपोर्टर : पुनेश्वर कुमार
No Previous Comments found.