पशु पालक समूहों का रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन

सिमगा : सिमगा ब्लॉक के पशु पालक पशु आहार के बढ़ते रेट को लेकर बहुत परेशान है साथ ही दूध के दाम में कोई बढ़ोतरी ना होता देख इनके सब्र का बांध टूट गया और भारी मात्रा में इकट्ठा होकर सिमगा नगर चौक से नारे लगाते मोटर साइकिल में नगर भ्रमण करते हुए SDM कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि वर्तमान में पशु पालन करना बहुत मुश्किल हो गया है। जहां हर तरफ गांव में चारागाह की भूमि खत्म हो रही अवैध कब्जा हो रहा जिस पर सब मौन है। कुछ वर्ष पूर्व कांग्रेस के सरकार में जहां पूरे छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में सरकारी राशि से गोठान का निर्माण कराया गया वो भी गुणवक्ता हीन था और आज पूरे प्रदेश में गोठान की स्थिति जर्जर हो गई है। निर्माण एजेंसी घटिया काम करके करोड़ों का घोटाला कर निकल गए। और इन सभी कामों को मंजूरी देने वाले इंजीनियर मौन है।
किसानों का प्रमुख मांग दूध का सही कीमत मिले और प्रत्येक  गांव के गोठान मेको कांजी हाउस में बदला जाये जिसे गांव में पशुओं की स्थिति बेहतर हो सके।

रिपोर्टर : योगेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.